Our Chairman

श्रीमती ममता शर्मावर्तमान अघ्यक्ष,जवाहरलाल नेहरु शिक्षण संस्थान

21 दिसम्बर 1955 को बड़े देवता स्वर्गीय श्रीधर लाल जी ठाकर के यंहा जन्मी श्रीमती ममता शर्मा ने जानकीदेवी बजाज कन्या महाविद्यालय, कोटा से शिक्षा प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन से ही आप सामाजिक समस्याओ के निराकरण के लिए प्रयासरत रही। विवाह सोलिसिटर जनरल श्री कमलकर शर्मा के साथ हुआ। अपने परिश्रम, लगन व जुझारू व्यक्तित्व के कारण आप युवा अवस्था में ही 1986 में राजस्थान रेड क्रोस सोसाइटी व महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय समिति की मनोनित सदस्या बनी। आपने दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता के बल पर राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के जोइंट सेक्रेटरी पद को सुशोभित किया। 1998 में आप बूंदी विधानसभा से विधायक रही, अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए पुनः 2003 में हाडोती क्षेत्र की एक मात्र महिला विधायक बनी। आप 2004 से 2010 तक राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रही। इस पद पर रहते हुए आपने महिला और बाल विकास के कार्यो को प्रगति प्रदान की। 2011 में आप राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनी। इस समय में आपने स्वच्छ छवि और कर्मठता का परिचय देते हुए विभिन्न देशो

अमेरिका , इंग्लेंड, जर्मनी, फ्रांस इत्यादि में महिला सशक्तिकरण सम्बंधित विश्व संगोष्ठी , कार्यशालाओ एवं अधिवेशनो में अपने विचारो को मुखरित कर महिलाओ से सम्बंधित समस्याओ पर विश्व का ध्यानाकर्षित किया। राजनितिक जीवन में आपने जो कार्य किये वे समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।
वर्तमान में आप जवाहरलाल नेहरु शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रही हे आपके निर्देशन में संस्थान प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा हे।

Back to top