*/

परिचय


जवाहर लाल नेहरु शिक्षाशास्त्री महाविधालय मुख्यत: शिक्षकों की ही संस्था है। जुलाई,2007 में जवाहरलाल नेहरु शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में इस महाविधालय की स्थापना हुई, जिसे जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संसकृत विशवविधालय, जयपुर ने शिक्षा संकाय की शिक्षाशास्त उपाधि हेतु सम्बद्धता प्रदान की। संस्थान के जागरुक कर्मठ एवं समाजसेवी सदस्यों के मार्गदर्शन, सद्प्रयासों एवं अनुभवों से सिंचित यह महाविधालय अपने शैशवकाल से ही प्रगति के सोपानों पर उत्तरोत्तर अग्रसर है। महाविद्याल अपनी स्वस्थ एवं गरिमामयी परम्पराओं के कारण राज्य के अग्रणी प्रशिक्षण महाविद्यालयों की श्रेणी में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए है।

जवाहरलाल नेहुरु शिक्षाशास्त्री महाविधालय का उद्वेश्य ऐसे प्रभावी शिक्षकों को तैयार करना है जो अपने ज्ञान, आचरण एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकी द्वारा बालको का सर्वागीण विकास करते हुए उनमें श्रेष्ठ गुणों का बीजारोपण कर सकें तथा भारतीय सस्कृति के अनुरुप राष्ट्रीय विकास में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का प्रभावी निष्पादन कर छात्र समुदाय के शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में अपना सशक्त सहयोग कर सकें।