*/

ELEGIBILITY CRITARIA :


राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी शैक्षिक अभिक्रम द्वारा आयोजित कराई जाने वाली शिक्षाशास्त्री पूर्व परीक्षा PSST में वरीयता स्थान प्राप्त करने के अनुसार शिक्षाशास्त्री में प्रवेश सम्भव होता है। राज्य सरकार तथा एन सी टी ई के मानदण्डों के अनुसार स्नातक तथा अधिस्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की पात्रता रखने वाला कोई भी छात्र प्री शिक्षाशास्त्री प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है। पात्रता के सम्बन्ध में अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य वर्गों को छूट का प्रावधान राज्य सरकार के नियमानुसार PSST आयोजित करवाने वाली ऐजेंसी द्वारा दिया जाता है। शिक्षाशास्त्री में महाविधालय को सीधे प्रवेश देने का अधिकार नही है। जो छात्र PSST सूची के अनुसार आवंटित होकर महाविधालय में आते है महाविधालय उन्ही का प्रवेश करता है।