परिचय
जवाहर लाल नेहरु शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुख्यत: शिक्षकों की ही संस्था है। जुलाई,1965 में जवाहरलाल नेहरु शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में इस महाविध्यालय की स्थापना हुई, जिसे राजस्थान विश्वविध्यालय, जयपुर ने शिक्षा संकाय की बी एड उपाधि हेतु सम्बद्वता प्रदान की। संस्थान के जागरुक कर्मठ एवं समाजसेवी सदस्यों के मार्गदर्शन, सद्प्रयासों एवं अनुभवों से सिंचित यह महाविध्यालय अपने शैशवकाल से ही प्रगति के सोपानों पर उत्तरोत्तर अग्रसर है। महाविधालय अपनी स्वस्थ एवं गरिमामयी परम्पराओं के कारण राज्य के अग्रणी प्रशिक्षण महाविद्यालयों की श्रेणी में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए है।
अपने प्रगति पथ पर अग्रसर होते हुए वर्ष 2008 में शिक्षको को शिक्षा स्नातकोतर उपाधि प्रदान करने के लिए एम.एड. पाठ्यक्रम आरम्भ किया गया ।
वर्तमान मे एम.एड. की 35 सीटें है ।
जवाहरलाल नेहुरु शिक्षक प्रशिक्षण महाविध्यालय का उद्वेश्यऐसे प्रभावी शिक्षकों को तैयार करना है जो अपने ज्ञान, आचरण एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकी द्वारा बालको का सर्वागण विकास करते हुए उनमें श्रेष्ठ गुणों का बीजारोपण कर सकें तथा भारतीय संस्क्रति के अनुरुप राष्ट्रीय विकास में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का प्रभावी निष्पादन कर छात्र समुदाय के शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में अपना सशक्त सहयोग कर सकें।
